हफ्ते का खास दिन

By: Jul 17th, 2019 12:05 am

नेल्सन रोहिल्हाला मंडेला

जन्मदिवस 18 जुलाई

विद्यार्थी जीवन में  नेल्सन मंडेला को यह रोज याद दिलाया जाता कि उनका रंग काला है और सिर्फ  इसी वजह से वह यह काम नहीं कर सकते। उन्हें रोज इस बात का एहसास करवाया जाता कि अगर वह सीना तान कर सड़क पर चलेंगे तो इस अपराध के लिए उन्हें जेल जाना पड़ सकता है…

नेल्सन रोहिल्हाला मंडेला का 18 जुलाई, 1918 को जन्म हुआ था। उनके पिता ने उन्हें नाम दिया रोहिल्हाला जिसका अर्थ पेड़ की डालियों को तोड़ने वाला या फिर प्यारा शैतान बच्चा। यही बच्चा बाद में दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रपति बना। नेल्सन के पिता गेडला हेनरी गांव के प्रधान थे। उनका परिवार परंपरा से ही गांव का प्रधान परिवार था। घर का कोई लड़का ही इस पद पर सुशोभित होता था।  नेल्सन के परिवार का संबंध क्षेत्र के शाही परिवार से था। अठारहवीं शताब्दी में यह इस क्षेत्र का प्रमुख शासक परिवार रहा था, जब तक कि यूरोप ने इस क्षेत्र पर अधिकार नहीं कर लिया। नेल्सन अपनी पिता की तीसरी पत्नी नेक्यूफी नोसकेनी की पहली संतान थे। कुल मिलाकर वह तेरह भाइयों में तीसरे थे। लोग उम्मीद कर रहे थे कि वह परिवार की परंपरा के अनुसार शाही सलाहकार बनेंगे।  नेल्सन की मां एक मेथडिस्ट थीं। वह मेथडिस्ट मिशनरी स्कूल के विद्यार्थी बने। इसी बीच बारह साल की उम्र में ही नेल्सन के सिर से पिता का साया उठ गया। नेल्सन ने क्लार्कबेरी मिशनरी स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की।  विद्यार्थी जीवन में उन्हें रोज याद दिलाया जाता कि उनका रंग काला है और सिर्फ  इसी वजह से वह यह काम नहीं कर सकते।  उन्हें रोज इस बात का एहसास करवाया जाता कि अगर वह सीना तान कर सड़क पर चलेंगे तो इस अपराध के लिए उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। ऐसे अन्याय ने उनके अंदर असंतोष भर दिया। एक क्रांतिकारी तैयार हो रहा था। उन्होंने हेल्डटाउन से अपनी स्नातक शिक्षा पूरी की। यहीं पर उनकी मुलाकात ऑलिवर टाम्बो से हुई, जो जीवन भर के लिए उनके दोस्त और सहयोगी बन जाने वाले थे। 1940 तक नेल्सन मंडेला और ऑलिवर टाम्बो ने कालेज कैंपस में अपने राजनीतिक विचारों और कार्यकलापों के लिए प्रसिद्धि पा ली।

कालेज प्रशासन को जब इस बात का पता लगा तो दोनों को कालेज से निकाल दिया गया और परिसर में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। फोर्ट हेयर उनके क्रियाकलापों के मूर्त गवाह के रूप में आज भी खड़ा है।  5 दिसंबर को रात आठ बजकर पचास मिनट पर वे अपने परिवार के बीच थे और तभी हमें अलविदा कह गए। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का 5 दिसंबर, 2013 को निधन हो गया।   


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App