हिमाचल मॉडल पर दूसरे राज्यों में प्राकृतिक खेती

By: Jul 12th, 2019 12:01 am

शिमला – हिमाचल मॉडल पर अब देश के अन्य राज्यों में भी प्राकृतिक खेती शुरू की जाएगी। कृषि मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और राज्य में प्राकृतिक खेती के प्रसार के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि किसान की आय के साधनों को बढ़ाने के लिए तथा खेती पर खर्चों को कम करने के लिए आवश्यक है कि किसानों की खादों और कीटनाशकों पर निर्भरता को समाप्त कर उन्हें दूसरे बेहतर विकल्प दिए जाएं। हिमाचल में पहल के बाद उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब में इस दिशा में कार्य आरंभ हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकार का बड़ी मात्रा में धन यूरिया पर खर्च किया जाता है। कृषि मंत्री ने बताया कि प्राकृतिक खेती से प्राप्त कृषि उत्पादों को शीघ्र अच्छा बाजार उपलब्ध करवाया जाएगा। राज्य में प्रमुख स्थानों पर तथा जिला स्तर पर स्थानीय निकायों के सहयोग से इन उत्पादों के लिए दुकानों की व्यवस्था की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App