देवता शृागाऋषि के आगमन से छेत कुटिया में अनुष्ठान  शुरू

By: Aug 1st, 2019 12:01 am

बंजार -प्रतिवर्ष श्रावण मास में श्रीश्री 1008 गुरु गंगा गिरि महाराज के सम्मान में आयोजित किए जाने वाले धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ आराध्य देवता श्रृंगाऋषि की भव्य शोभायात्रा के छेत कुटिया पहुचने पर हुआ। बंजार घाटी के आराध्य देवता श्रृंगाऋषि का ढोल-नगाड़ों की थाप पर देवता छेत कुटिया पहंुचने पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। देव लगन अनुसार धर्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। जानकारी देते हुए गंगा गिरि महाराज की छेत कुटिया के संचालक व प्रभारी सूरज प्रकाश तथा चेत राम विष्ट ने बताया कि छेत कुटिया के वातावरण को और भक्तिमय बनाने के लिए पड़ोसी राज्य हरियाणा के गुरुग्राम, गुजरात के अहमदाबाद, कुरुक्षेत्र, राजस्थान के अलवर के अंधेरी गंगा गिरि महाराज की कुटिया से भक्तों के जत्थे ने छेत कुटिया पहुंच कर भक्ति रस की वर्षा की। देवता श्रंृगाऋषि के साथ आए देवलुओं, हारियानों व श्रद्धालुओं के लिए कुल्लवी धाम का आयोजन किया गया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App