निगम की बस की छत से टपका पानी

By: Aug 10th, 2019 12:20 am

सवारियों को सीट छोड़ छाता खोलकर करना पड़ा सफर

दाड़लाघाट –उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत बारिश ने हिमाचल परिवहन निगम द्वारा चलाई जा रही बसों की पोल खोली दी। शुक्रवार को शिमला-हनुमानबड़ोग रूट पर चलने वाली निगम की बस की छत से जगह-जगह पानी टपकने लगा। सुबह सात बजे हनुमानबड़ोग से जब बस चली तो लगातार वर्षा होने के कारण बस की छत से पानी टपकने पर लोगों को सीट छोड़कर बस में छाता खोलकर खड़े होकर सफर करना पड़ा। पानी टपकने के कारण बस में सारी सीटें पानी से तर हो गईं। सभी सवारियों के कपड़े भी भीगकर तर हो गए। लोगों को घर से शिमला तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धर्मचंद, हरीश, नीशा, गीता, आशा राम, लीला देवी, अमर ने बताया कि शुक्रवार को हनुमानबड़ोग से शिमला रूट पर जा रही निगम की बस की छत से पानी टपकना शुरू हो गया। इससे सवारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस रूट पर निगम द्वारा अकसर खटारा बसें भेजी जाती हैं। जिस कारण लोगों को बारिश के मौसम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने एचआरटीसी से मांग की है कि उक्त रूट पर निगम की नई बसें चलाई जाए। जब इस बारे आरएम शिमला अनिल शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बस की छत्त को ठीक करवाया जाएगा। आगे से रूट पर नई बसें भेजी जाएंगी।  


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App