संगीतकार खय्याम सुपुर्द-ए-खाक

By: Aug 21st, 2019 12:02 am

मुंबई – मशहूर संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम के पार्थिव शरीर को मुंबई के पश्चिमी उपनगर अंधेरी स्थित चार बंगला कब्रिस्तान में मंगलवा शाम पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। तलत अजीज और सोनू निगम ने उनके जनाजे को कंधा दिया तथा इस दौरान संगीतकार आनंदजी, गीतकार इरशाद कामिल, गायक नितिन मुकेश, संगीतकार उत्तम सिंह भी मौजूद थे। सुबह से ही श्री खय्याम के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। नायिका पूनम ढिल्लन, अभिनेता रजा मुराद, गायक सोनू निगम, विशाल भारद्वाज और गुलजार के अलावा कई अन्य हस्तियां उनके निवास स्थान पर पहुंचे थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App