हिमाचल दर्शन को क्रेज़ी विदेशी

By: Aug 25th, 2019 12:03 am

अप्रैल से जून तक पहुंचे लाखों सैलानी; देश ही नहीं, बाहरी सैलानी भी कर रहे रुख

शिमला -हिमाचल की हसीन वादियों की सैर करने के लिए भारतीय और विदेशी सैलानी पीछे नहीं हटते। हिमाचल का दर्शन करने के लिए अप्रैल से जून तक लाखों पर्यटक हिमाचल दर्शन करने पहुंचे। शिमला, कुल्लू, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी सहित राज्य के टूरिस्ट डेस्टीनेशन में सैर करने लाखों टूरिस्ट यहां पहुंचे। प्रदेश सरकार के मुताबिक वर्ष 2018 में प्रदेश में 54 लाख से अधिक भारतीय और विदेशी सैलानी पहुंचे, जिसमें से 52 लाख 89 हजार 862 भारतीय और एक लाख 25 हजार 130 विदेश सैलानी सैर कर चले गए। उसी साल अप्रैल माह में 17 लाख 76 हजार 21 भारतीय और 41 हजार 570 विदेश, मई माह में 17 लाख चार हजार 571 भारतीय और 37 हजार 982 विदेश सैलानी आए। इसी तरह से जून 2018 में 18 लाख नौ हजार 270 भारतीय और 45 हजार 578 विदेश सैलानी पहुंचे। ऐसे में जाहिर है कि हिमाचल में औसतन एक लाख 76 सैलानी हर महीने की सैर करने आ रहे हैं। वर्ष 2016 की बात करें तो 55 लाख 20 हजार 210 भारतीय और एक लाख 36 हजार 440 विदेशी सैलानी हिमाचल घूमने आए। 2017 में 41 लाख 61 हजार 882 भारतीय सैलानी और एक लाख 42 हजार 557 टूरिस्ट आए। 2016 और 2018 में सैलानियों की संख्या में कमी आई है, जबकि 2017 में 43 लाख चार हजार 439 सैलानी यहां आए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App