अभी तक नहीं दी एचपीटीडीसी संपत्ति जांच की रिपोर्ट

By: Sep 5th, 2019 12:01 am

शिमला – प्रदेश कांग्रेस महासचिव महेश्वर चौहान ने एचपीटीडीसी की संपत्तियों को बेचने से संबंधित मामले की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महेश्वर चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की प्रशासनिक रेल पटरी से उतर चुकी है। भाजपा के हुक्मरान प्रदेश को तानाशाह की तरह चलाना चाहते हैं। विकास का दम भरने वाली भाजपा सरकार प्रदेश को विकास की गति देने में पूरी तरह असफल हो चुकी है। भाजपा की सरकार आर्थिक मोर्चे पर भी पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस जांच रिपोर्ट को तुरंत सार्वजनिक किया जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App