कांग्रेस सेवादल ने सौंपी जिम्मेदारियां

By: Sep 21st, 2019 12:01 am

संगठन की मजबूती के लिए की पदाधिकारियों की तैनाती

शिमला – संगठन की मजबूती के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की नई संरचना के अनुसार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने पदाधिकारियों को संभाग तथा जिला स्तर पर प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश उपाध्यक्षों को संभाग, संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश सचिव एवं संयुक्त सचिवों को जिला प्रभारी व सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अतिरिक्त प्रदेश महसचिवों को संगठन में नई संरचना के अनुसार विभागों को कार्यभार सौंपा गया है। प्रदेश पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसके मुताबिक प्रदेश महासचिवों में कर्नल हरि सरन को राष्ट्रीय निर्माण, मनोहर लाल कौंडल को राष्ट्र सेवा, विजय डोगरा को नेतृत्व निर्माण विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। प्रदेश महासचिव कंवर प्रताप सिंह संगठन निर्माण का कार्य देखेंगे, जबकि गोपाल शर्मा प्रकाशन एवं प्रसार तथा बलदेव सिंह ठाकुर प्रशासन विभाग संभालेंगे। शिमला शहरी में सत्या ठाकुर को प्रभारी व भोपाल शर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है। शिमला ग्रामीण में यह जिम्मेदारी भूमि देव शर्मा और आशा गुप्ता को दी गई है। सोलन में प्रताप ठाकुर व सुरेश शर्मा, सिरमौर में सरदार भुपेंद्र सिंह सिद्वू व राजेंद्र शर्मा, ऊना में आत्मा राम व संजय परमार को उक्त पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा चंबा में आचार्य हरबंस लाल को प्रभारी जबकि अब्दुल गनी खां को सह प्रभारी, नूरपुर कांगड़ा में हरि मोहन शर्मा व पंजाब सिंह, देहरा कांगड़ा में राजीव चोपड़ा व वासु सोनी, कांगड़ा में उत्तम डोगरा व विजय सरस्वती, पालमपुर में रविंद्र पाल व गुरदास सुमन, हमीरपुर में प्रकाश चंद व संजीव जसवाल, बिलासपुर में डा. विजय कपिल व के दलीप कटोच, सुदरनगर मडी में संतोष डोगरा व सुरेंद्र वर्मा, मंडी में थरवन पालसरा व अनुराग प्रार्थी, कुल्लू में सुरेंद्र ठाकुर व अजय शर्मा, लाहुल-स्पीति में दीनू राही व विक्रम चौधरी, किन्नौर में सत्या वर्मा व राकेश नेगी को उक्त पदों की जिम्मेदारी दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App