केसीसी चुनाव को एक दर्जन मैदान में

By: Sep 13th, 2019 12:01 am

पहली बार बैंक अधिकारी भी लड़ेंगे यूनियन का चुनाव

धर्मशाला    – कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों का चुनाव 14 सितंबर को धर्मशाला के बजाय इस बार पालमपुर में होगा। इस चुनाव में विभिन्न जिलों के 1100 से अधिक कर्मचारी व अधिकारी भाग लेंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव एवं संयुक्त सचिव के पदों के लिए कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार के कर्मचारी यूनियन के चुनावों का रोचक पहलू यह है कि बैंक प्रबंधन के अधिकारी भी कर्मचारी यूनियन के चुनावों में अपना दावा पेश कर रहे हैं। यह अपने आप में ऐतिहासिक है, इससे पहले कभी भी सहायक प्रबंधक स्तर के अधिकारियों ने यह चुनाव नहीं लड़ा है। अध्यक्ष पद के लिए परमिंद्र पटियाल सीनियर मैनेजर, पवन चौधरी सीनियर मैनेजर व चालक परविंद्र के नाम शामिल हैं। महासचिव पद के लिए नवनीत शर्मा सहायक महाप्रबंधक, पवन कुमार पम्मी क्लर्क एवं अमित सिंह चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष पद की दौड़ में विपिन गुरुंग, राज कुमार, सुनील राणा और जोगिंद्र सिंह शामिल हैं। संयुक्त सचिव पद के लिए सीधा मुकाबला अविनाश गुलेरिया एवं सुजीत सिंह के बीच में होगा। अब देखना यह होगा कि बैंक के अधिकारी व कर्मचारी यूनियन की सरदारी किसे देते हैं। कोई नया चेहरा आएगा या फिर पुराने धुरंधरों पर विश्वास जताया जाएगा।  बैंक इस बार अपना 100वां स्थापना दिवस मना रहा है। ऐसे में कर्मचारियों को प्रबंधन से भी बहुत उम्मीदें हैं। पूर्व में बंद हुए कर्मचारियों के बोनस को दिलाना भी बड़ी चुनौती है। आरसीएस के आदेशों के अनुशार पिछली रिकवरी की तलवार भी अभी लटकी हुई है। ऐसे में इस बार के चुनाव  रोचक माना जा रहा

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App