खजियार में चंबयाली गीतों पर झूमे पर्यटक

By: Sep 28th, 2019 12:15 am

विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उठाया लुत्फ

चंबा-विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन स्थल खजियार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश-विदेश के पर्यटकों को चंबा जिला की समृद्ध व वैभवशाली संस्कृति से रू-ब-रू होने का मौका मिला। इस मौके पर चंबा जिला के कलाकारों ने चंबा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजय कुमार विशेष तौर से मौजूद रहे। कार्यक्रम में खजियार में देश-विदेश से घूमने आए पर्यटकों का पारंपरिक हिमाचली तौर तरीके से स्वागत किया गया और पर्यटकों को चंबा जिला से संबंधित उपहार भी भेंट किए गए। विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित लोकगीतों व लोक नृत्यों पर पर्यटकों ने भी डांस करने का लुत्फ उठाया। पर्यटक खुद को चंबयाली लोकगीतों पर नाचने से नहीं रोक पाए। जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर खजियार में बहुआयामी गतिविधियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने साथ ही बताया कि शुक्रवार को खज्जियार में एबीवी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक की उपस्थिति में पैराग्लाइडिंग के लिए दो स्थलों का निरीक्षण भी किया गया। बहरहाल, शुक्रवार को खजियार में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का देश- विदेश के पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App