चंडीगढ़ से चलेंगी 111 स्पेशल बसें
नवरात्र पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने लिया फैसला
शिमला -हिमाचल पथ परिवहन निगम नवरात्र पर श्रद्धालुओं को शक्तिपीठों तक पहुचाने के लिए अतिरिक्तत बसें चलाएगा। एचआरटीसी ने चंडीगढ़ से राज्य के विभिन्न क्षेत्रोें के लिए चलने वाली अतिरिक्त बसों की सूची तैयार कर ली है। हालांकि निगम प्रबंधन द्वारा अभी तक दिल्ली व शिमला से चलने वाली अतिरिक्त बसों की सूची तैयार नहीं की गई है, मगर निगम प्रबंधन ने चंडीगढ़ से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 111 अतिरिक्त बसों का शेड्यूल जारी कर दिया गया। निगम प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच अक्तूबर को निगम चंडीगढ़ से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 45-45 बसें चलाएगा, जबकि सात अक्तूबर को निगम प्रबंधन द्वारा 21 बसें चलाई जाएंगी। निगम प्रबंधन द्वारा दिल्ली व शिमला से चलने वाली बसों की सूची भी सोमवार तक जारी कर दी जाएगी। पथ परिवहन निगम नवरात्र पर श्रद्धालुओं को शक्तिपीठों तक पहुंचाने के लिए जो प्रयास कर रहा है, लोगों ने उसकी तहदिल से प्रसंशा जाहिर की है और आभार प्रकट किया है।
कब, कहां के लिए कितनी बसें
स्टेशन 4 अक्तूबर 5 अक्तूबर 7 अक्तूबर
धर्मशाला 3 3 2
नगरोटा-बगवां 3 3 2
पालमपुर 3 3 2
बैजनाथ 2 2 0
देहरा 4 4 2
सरकाघाट 4 4 2
बिलासपुर 4 4 2
सुंदरनगर 4 4 2
मंडी 4 4 2
हमीरपुर 2 2 0
कुल्लू 2 2 1
परवाणू 2 2 1
चंबा 2 2 0
पठानकोट 2 2 0
ऊना 2 2 2
सोलन 2 2 1
कुल 45 45 21
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App