‘डांस हिमाचल डांस’ के ऑडिशन सात को, प्रतिभागी दिन-रात बहा रहे पसीना

By: Sep 5th, 2019 12:30 am

बिलासपुर –दिव्य हिमाचल’ के लोकप्रिय इवेंट ‘डांस हिमाचल डांस’ सीजन-सात के ऑडिशन के लिए अब महज दो दिन का समय शेष बचा है। छह सितंबर तक रजिस्टे्रशन की प्रक्रिया चलेगी। ‘दिव्य हिमाचल’ के ब्यूरो कार्यालय बिलासपुर में पंजीकरण प्रक्रिया जारी है।  बिलासपुर में डीएचडी सीजन-सात के ऑडिशन सात सितंबर, 2019 को शहर के भाषा व संस्कृति ऑडिटोरियम में हांेगे। ऑडिटोरियम डीएचडी की मेजबानी के लिए तैयार है। ऑडिशन में भाग लेने वाली प्रतिभागियों को पहले पंजीकरण प्रक्रिया से गुजरना होगा। रजिस्टे्रशन की सुविधा ‘दिव्य हिमाचल’ के ब्यूरो कार्यालय बिलासपुर व उपमंडल संवाददाताओं के पास भी उपलब्ध है।

जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

बिलासपुर में ऑडिशन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94185-68573 व 98174-00757 पर ऑडिशन की विस्तार से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा घुमारवीं में 98829-66096 व 94180-96835, झंडूता 98050-65799, शाहतलाई 94184-94651, नयनादेवी 98160-95057, स्वारघाट 97361-60038, जुखाला 70182-16680, भराड़ी 98160-71998 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

डांस का काफी शौक है

मुकंदा टाडू का कहना है कि उन्हें डांस का बहुत शौक है। इस कारण वह कोचिंग भी ले रही हैं। ‘दिव्य हिमाचल’ के ‘डांस हिमाचल डांस’ के मंच पर वह अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। उन्होंने कहा कि ‘दिव्य हिमाचल’ ग्रामीण स्तर पर छिपे हुनर को परख रहा है।

इवेंट को घंटों कर रही अभ्यास

आस्था शांडिल का कहना है वह डांस सीख रही हैं। जब से ऑडिशन की समाचार पढ़ा है, तब से अभ्यास दोगुना कर दिया है। डीएचडी के मंच पर अपना टेलेंट दिखाने के लिए वह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि  इस तरह के प्लेटफार्म मिलना ही बड़ी बात होती है।

डीएचडी एक बेहतर प्लेटफार्म

देवर्य कृष्ण टाडू का कहना है कि डांस में प्रतिभा दिखाने का इससे बेहतर प्लेटफार्म नहीं मिल सकता। वह इस ऑडिशन का काफी समय से इंतजार कर रहा था। रोजाना तीन से चार घंटे डांस की प्रैक्टिस कर रहा हंू।

डांस की प्रैक्टिस जोरों पर

हर्षवर्धन का कहना है कि उन्हें परिजनों ने डांस के लिए प्रेरित किया है। बचपन से ही उन्हें डांस का शौक रहा है। इस कारण परिजनों ने भी उन्हें प्रेरित किया। अब डांस की प्रैक्टिस कर रहा हूं, जिससे इस इवेंट में कुछ अच्छा दिखा सकूं।

पहली बार ले रहे इवेंट में भाग

निखलेश शांडिल का कहना है कि वह डीएचडी का लेकर काफी उत्साहित हैं। पिछले काफी समय से वह इस प्रतियोगिता का इंतजार कर रहे थे। उनका कहना है कि पहली बार बड़े स्तर की डंास प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहा हूं। इवेंट के लिए दिन-रात प्रैक्टिस में जुटा हूं।

डांस की कोचिंग ले रही हूं

नैतिक शर्मा का कहना है कि वह अपनी तैयारी पर पूरा फोक्स कर रहे हैं। डांस के मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसके लिए नैतिक कोचिंग भी ले रहा है। अब वह डांस की प्रैक्टिस कर रहे हैं, जिससे वह इवेंट में हुनर दिखा सकें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App