मुख्यमंत्री को रिलेक्सिंग चेयर

By: Sep 23rd, 2019 12:20 am

मंडी-मंडी व्यापार मंडल द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में व्यापार मंडल के साथ ही विभिन्न व्यापारी संगठनों ने भी मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंडी व्यापार मंडल की तरफ से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक स्पेशल कुर्सी (रिलेक्सिंग चेयर) भी भेंट की गई। मंडी व्यापार मंडल के सदस्यों ने चेयर भेंट करते हुए कहा कि फुर्सत के क्षणों में मुख्यमंत्री इस कुर्सी पर बैठें और मंडी व्यापार मंडल को याद करें। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को  ज्वेलर्स एसोसिएशन, होल सेल फू ड ग्रेन डीलर्ज, क्लाथ मर्चेंट, एसोसिएशन, इंदिरा मार्केट एसोसिएशन, मंडी होटलियर्ज एसोसिएशन, बुक सेलर्ज एसोसिएशन, फार्मा एसोसिएशन, ऑटोमोबाइल एसोसिएशन, डिस्ट्रीब्यूटर्ज अलांइज और मंडी रेस्तरां एसोसिएशन ने भी मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल मंडी के अध्यक्ष राजेश महेंदू्र ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने अपने अस्तित्व के 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं और तब से व्यापार मंडल व्यापारी समुदाय के हित के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में व्यापार मंडल मंडी में हिमाचल के गठन व संचालन में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाने वालों को भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सम्मानित किया। इनमें जिला प्रधान सोहन लाल गुप्ता, सालों तक मंडी व्यापार मंडल के प्रधान रहे अशोक कपूर को सम्मानित किया गया, जबकि ऐसी शख्सियतें जो अब इस दुनिया में नहीं हैं, उन्हें मरणोपरांत सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके परिजनों को दिया गया। इनमें सरदार जैमल सिंह, दीना नाथ बहल, सरदार संतोख सिंह, दिलीप चंद वैद्य, तारा चंद मल्होत्रा, रूप चंद वैद्य, हेम राज बहल व हीरा लाल सहगल को याद किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App