रैन स्टूडियो इंडिया देगा चंडीगढ़ में सेवाएं

By: Sep 1st, 2019 12:01 am

चंडीगढ़  – सेमी-पर्मानेंट (अर्ध-स्थायी) मेकअप समाधानों के भारत के लक्जरी अग्रणी ब्रांड रैन स्टूडियो इंडिया ने छह साल में दिल्ली, नोएडा और मुंबई में शानदार सफलता के बाद चंडीगढ़ के एलांते माल में शहर का अपना सर्वप्रथम स्टूडियो लांच किया। रैन स्टूडियो इंडिया के अनिरूद्ध खेतान ने कहा कि हमने जो कुछ बनाया है, उस पर हमें गर्व है। हम अपने ग्राहकों की सेवा के लिए विश्व के सर्वश्रेष्ठ और स्वास्थ्यप्रद उत्पाद रखने में विश्वास करते हैं। हम उच्च गुणवत्ता में विश्वास करते हैं और हम अपने स्टूडियो में कुछ भी ऐसा उपयोग नहीं करेंगे, जो हम खुद पर उपयोग नहीं करेंगे। हम समझते हैं कि अपने बारे में अच्छा महसूस करना कितना महत्त्वपूर्ण है और इसीलिए हमने एक ऐसा ब्रांड बनाने की कोशिश की है, जो बिना किसी नुकसानदायक प्रक्रिया के महिलाओं को खुद के बारे में अच्छा महसूस करवाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App