शक्तिपीठों में टाइट सिक्योरिटी

By: Sep 29th, 2019 12:01 am

नवरात्र के लिए पुलिस ने पुख्ता किए सुरक्षा इंतजाम

शिमला – रविवार से शुरू होने वाले नवरात्र के लिए हिमाचल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। मंदिरों के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा रहेगी। इसके लिए पुलिस विभाग ने संबंधित जिला पुलिस प्रशासन को पहले ही हिदायत दे दी है। हालांकि पूरे प्रदेश के मंदिरों की मॉनिटरिंग सहित पल-पल की खबरें पुलिस मुख्यालय को मिलती रहेंगी, लेकिन सभी जिला पुलिस अपने स्तर पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करेगी। जानकारी के मुताबिक प्रदेश की सभी चैकपोस्ट में 12 कांस्टेबल, दो हैड कांस्टेबल और एक एएसआई तैनात कर दिए हैं। इसके अलावा प्रदेश के हर शक्तिपीठ में अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात रहेंगे। चिंतपूर्णी, बगलामुखी, ज्वालामुखी, नयनादेवी, भीमाकाली सराहन, कालीबाड़ी शिमला, तारादेवी सहित सभी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दिए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App