सवामाहूं में नाबार्ड ने अलख जगाया

By: Sep 15th, 2019 12:20 am

करसोग – उपमंडल करसोग की  ग्राम पंचायत सवामाहूं में  हिमाचल   राज्य  साहकारी  बैंक  चूराग के  शाखा प्रबंधक  प्रेम  कौशल के  नेतृत्व में   नाबार्ड  के  अन्तर्गत एक दिवसीय  शिविर का आयोजन किया गया । इसमें मुख्य  अधिकारी मनोज कुमार, झब्बा राम, भीम सिहं एविनोद कुमार एपंचायत समिति सदस्य सिलाई अध्यापिका आंगनबाड़ी  कार्य कर्ताए  महिला  मंडल   सवामाहूं, टटमो, कशिउण, बगडा माहूं की  सदस्याएं व स्थानीय  निवासी  शामिल  रहे । इसमें  शाखा प्रबंधक  प्रेम कौशल ने राष्ट्रीय  ग्रामीण आजीविका  मिशन के अन्तर्गत  दिए जा रहे   ऋण के  बारे में जानकारी  प्रदान की गई  कि महिलायें व यूवा वर्ग आपस मे एक समूह बनाकर ऋण ले सकते है और अपना स्वरोजगार चला सकते है । बैंक  इसमे व्याज दर बहुत कम लगाते है नाबार्ड  भी इसमें सब्सिडी  प्रदान  करता है । यह ऋण  50, 000  रुपए से लेकर  एक लाख तक प्रदान किए जाते है। इस के साथ  दीन दयाल उपाध्याय  ग्रामीण कौशल  विकास योजनाए प्रधानमंत्री श्रम मान धन योजना में 50 रुपए 200 रुपए मासिक किस्त  देकर  60 वर्ष के बाद  3000  रुपए पेंशन  दी जाती है,  प्रधानमंत्री सुरक्षा  बीमा  योजना में 12 रुपए वार्षिक,  जीवन ज्योति  बीमा योजना में 330 वार्षिक रूप  में देकर दो लाख रुपए  तक का  बीमा प्राप्त कर  सकते है तथा अन्य  सुक्ष्म  बीमा  योजनाओं के बारे  में विस्तृत  जानकारी  प्रदान की गई कि  यह योजनाएं लोगों के विकास के लिए चलाई गई  है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App