हिमाचल में मानसून फिर से पकड़ेगा रफ्तार

By: Sep 21st, 2019 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश में कमजोर पकड़ चुका मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 26 सितंबर तक मौसम खराब बना रहेगा। 25 सितंबर तक एक दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, जबकि राज्य के शिमला, कुल्लू, चंबा, मंडी, डलहौजी व सोेलन में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी 25 सितंबर से मौसम करवट लेगा। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। राज्य के मध्यम ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर शुक्रवार को गर्जन के साथ बारिश हुई है। शिमला व कुल्लू में दोपहर के समय तेज गर्जन के साथ झमाझम बारिश रिकार्ड की गईर्। बारिश होने से राज्य के कई स्थानों के तापमान में गत रोज के मुकाबले एक से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। केलांग के अधिकतम पारे में सबसे ज्यादा चार डिग्री की गिरावट आंकी गई है। इसके अलावा नाहन मेें कल्पा व धर्मशाला में एक डिग्री तक पारा लुढ़का है। शिमला व भुंतर के अधिकतम तापमान में भी गत गुरुवार के मुकाबले हल्की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के शेष हिमाचल के अधिकतम पारे में उछाल आंका गया है। नाहन व कांगड़ा के अधिकतम पारे में सबसे ज्यादा तीन डिग्री का उछाल आंका गया है। राज्य में गत 24 घटों के दौैरान मानसून कमजोर रहा। राज्य के एक-दो स्थानों पर बारिश दर्ज की गईर् है। पालमपुर में सबसे ज्यादा 28 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं गगल में 23, मनाली में 15, बैजनाथ में 13, धर्मशाला में 12, सोलन में 5, जोगिंद्रनगर में 3 और मंडी में 2 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौैसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 26 सितंबर तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान उक्त क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बारिश होगी, जबकि पहाड़ों पर भी 25 व 26 सितंबर को बारिश होगी।

कहां कितना रहा तापमान

शहर  अधिकतम      न्यूनतम

शिमला    22.4       14.7

सुंदरनगर  29.3       19.3

भुंतर       31.0       18.0

कल्पा     21.8       11.4

धर्मशाला   22.8       17.4

ऊना       32.6       21.6

सोलन     28.0       17.6

नाहन      29.8       15.1

केलांग     19.3       8.2

कांगड़ा    30.1       19.2

बिलासपुर 31.5       23.0

हमीरपुर    31.2       23.2

चंबा       29.3       19.5

डलहौजी  17.0       13.3


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App