25 अरब डालर होगा पुरानी कारों का बाजार

By: Sep 12th, 2019 12:02 am

नई दिल्ली -युवाओं में पुरानी कारों के प्रति बढ़ते लगाव के कारण इसके बाजार में तेजी आ रही है और वर्ष 2023 तक देश में 66 लाख पुरानी कारों के साथ 25 अरब डालर का बाजार होने का अनुमान है। क्लासिफाइड एवं पुराने वाहनों के खरीदबेच एक फ्लेटफार्म के ऑटो नोट अध्ययन के तीसरे संस्करण में यह दावा किया गया है। वर्तमान में पुरानी कारों के बाजार का आकार नई कारों के बाजार के मुकाबले 1.3 गुणा अधिक है और इसके वर्ष 2023 तक बढ़कर 25 अरब डॉलर होने का अनुमान है। युवाओं विशेषकर 22 से लेकर 37 वर्ष आयु वर्ग के बीच पुरानी कारों को लेकर लगाव बढ़ रहा है। अध्ययन में कहा गया है कि वर्तमान में पुरानी कारों का बाजार 14 अरब डालर अनुमानित है और वर्ष 2023 तक इसके बढ़कर 25 अरब डॉलर तक बढ़ने का अनुमान है। आने वाले समय में इसका आकार नई कारों के बाजार की तुलना में 1.4 गुणा बढ़ने की संभावना है और वर्ष 2020 तक यह आंकड़ा 50 लाख कारें और वर्ष 2023 तक 66 लाख कारें होने का अनुमान है। अध्ययन में पूरे देश में 1500 से अधिक ऐसे लोग शामिल हुए, जिन्होंने पिछले एक वर्ष में पुरानी कारों की खरीद बेच की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App