जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता सात से
राजगढ़- जिला सिरमौर वालीबाल संघ के तत्त्वावधान में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आगामी सात व आठ अक्तूबर को राजगढ़ के नेहरू मैदान में किया जाएगा। यह निर्णय जिला सिरमौर वालीबाल संघ के अध्यक्ष पृथ्वी राज की अध्यक्षता में राजगढ़ में हुई बैठक में लिया गया। जिला अध्यक्ष पृथ्वी राज ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पुरुष व महिला दोनों वर्गों के मुकाबले होंगे और इच्छुक टीमों को छह अक्तूबर तक प्रवेश शुल्क संघ के पास जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि खिलाडि़यों के खाने व ठहरने की व्यवस्था संघ की ओर से की जाएगी और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता की विजेता, उपविजेता टीमों के अतिरिक्त श्रेष्ठ खिलाडि़यों को भी सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी व प्रवेश शुल्क जमा करवाने के लिए 9418038253 व 9129988888 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। बैठक में संघ के महासचिव भाग सिंह चौहान, उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, सह-सचिव रणदीप ठाकुर, कोषाध्यक्ष राजपाल, कपिल ठाकुर, रमेश कुमार व उपेंद्र आदि ने भाग लिया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App