अरूंधति राय गदरी बाबे मेला को करेंगी संबोधित

By: Oct 8th, 2019 12:02 am

जालंधर – जलियांवाला बाग शौर्यगाथा की पहली शताब्दी (1919-2019) को समर्पित गरदी बाबेयां दा मेला पहली नवंबर को शुरू हो रहा है। सिद्धार्थ वरदराजन और अरुंधति राय (विश्व प्रसिद्ध लेखिका) मेले को संबोधन करेंगे। देश भगत यादगार समिति के प्रधान गुरमीत सिंह ढड्डा, महासचिव गुरमीत सिंह और सांस्कृतिक शाखा के संयोजक अमोलक सिंह ने बताया कि 31 अक्तूबर को प्रातःकाल दस बजे भाषण, कुइज, पेंटिंग मुकाबला, कवि दरबार और दस्तावेजी ़िफल्म शो होंगे। पहली नवंबर को पूर्वाह्न दस  बजे देश भगत यादगार समिति के सहायक सचिव डा. परमिंदर सिंह झंडा लहरांगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App