एसएससी के नए चीफ  बने बृजराज शर्मा

By: Oct 30th, 2019 12:25 am

बृजराज शर्मा को कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) का   प्रमुख बनाया गया है। केंद्र सरकार ने हाल ही में कई मंत्रालयों और विभागों में सीनियर ब्यूरोक्रेट्स की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इन नियुक्तियों को कैबिनट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा अप्रूव किया गया था। आधिकारिक आदेश के अनुसार, 1984 बैच के आईएएस अधिकारी बृजराज शर्मा को गृह मंत्रालय के तहत सीमा प्रबंधन विभाग में सचिव के रूप में काम करते हुए एसएससी अध्यक्ष बनाया गया है। बृजराज शर्मा जे एंड के कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन विभाग, गृह मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

प्रारंभिक जीवन

 27 अप्रैल, 1960 को बृजराज शर्मा का जन्म हुआ है वह जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। बृजराज को तीन भाषाएं-  हिंदी,  अंग्रेजी और पंजाबी का ज्ञान है। इन्होंने राजनीति विज्ञान में परास्नातक किया है। इसके साथ ही इनके पास एलएलबी की डिग्री भी है। बृजराज ने ऑस्ट्रेलिया से एमबीए किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App