करंट से महिला की मौत

By: Oct 3rd, 2019 12:01 am

गगरेट – गगरेट उपमंडल के संघनई गांव में बुधवार सायं करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला छह माह की गर्भवती है, जिसे गंभीर हालत में गगरेट सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे ऊना रैफर किया गया, लेकिन उसके परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। पति सदीक मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि देर शाम सलीमा बीवी सुखाने के लिए तार पर कपड़े डाल रही थी, तो उसे करंट लग गया, उसके चिल्लाने पर उसकी बीवी बिंद्र उसे छुड़ाने गई, जिससे वह भी चपेट में आ गई। परिजनों ने दोनों को काफी मुश्किल से छुड़ाया। तत्काल दोनों को सिविल अस्पताल में लाया गया। वहां चिकित्सक ने बिंद्र को मृत घोषित कर दिया और सलीमा बीवी को ऊना रैफर कर दिया गया, लेकिन उसके परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए। करंट कैसे लगा, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। समाचार लिखे जाने तक थाना प्रभारी हरनाम सिंह घटना के कारणों की जांच  लिए मौके पर पहुंचे हैं। डीएसपी मनोज जम्वाल ने बताया कि करंट से एक महिला की मौत हुई है व दूसरी महिला को रैफर कर दिया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App