कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही जयराम सरकार

By: Oct 10th, 2019 12:01 am

शिमला – कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि वह सरकारी कर्मचारियों को राजनीतिक पार्टियों में बांटने का प्रयास कर रही है। कर्मचारियों को परेशान करने की कोशिश की जा रही है, जो कि निंदनीय है। विक्रमादित्य सिंह ने जारी एक बयान में कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र ग्रामीण से संबंध रखने वाले कर्मचारियों को शिमला से बदल कर अन्य दूसरे जिलों में अनावश्यक रूप से तबदील किया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App