गायकी के बलबूते बालीवुड में कदम रखने का सपना

By: Oct 25th, 2019 12:20 am

पत्रकारों से रू-ब-रू हुए गायक सावन जरयाल

चंबा – हिमाचल के सुद्गसिद्ध गायक सावन जरयाल ने कहा है कि लोक संस्कृति को बढ़ावा देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। वे अपने पिता नामी लोक गायक स्व. शेर सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। सावन ने कहा कि गायकी के जरिए बालीवुड में कदम रखना उनका सपना है। जिसके लिए वह दिन रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने अपने गुरु गुलशन पाल का भी धन्यवाद किया है, जिन्होंने उन्हें शास्त्रीय संगीत का ज्ञान दिया है। सावन ने कहा कि जल्द ही उनका एक और गीत रिलीज होने जा रहा है। वह गुरूवार को मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाल ही में रिलीज हुए सौन महीना गीत को दर्शकों के खूब पसंद किया है। यू-टद्बूब पर अब तक हजारों लोग इसे देख चुके हैं। सावन ने बताया कि सात वर्ष की आयु से ही गीत गाना आरंभ कर दिया था। और परिजनों ने भी गायकी को कर्मभूमि बनाने में पूर्ण सहयोग किया है। पहली बार मिंजर मेले में उन्हें मंच पर अपनी द्गस्तुति देने का अवसर द्गाप्त हुआ। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसी बीच उनके पिता के अकस्मात निधन के बाद पारिवारिक परिस्थितियां ठीक न होने के बावजूद उनकी माता ने हर कार्य में पूरा सहयोग किया। सावन ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता, स्वर्गीय पिता तथा नाना- नानी को दिया है। सावन ने बताया कि वह अब तक कई स्टेज शो कर चुके हैं। वर्ष 2016 में आवाज पंजाब दी में वे तीसरे स्थान पर रहे थे, जबकि वर्ष 2015 में आयोजित हिमाचल की आवाज में वे विजेता रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षा सेंट स्टीफन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी हुई है। स्कूल के प्रिंसीपल विशाल स्त्रावला ने उनकी द्गतिभा को निखारने में अहम योगदान दिया है। प्रिंसीपल विशाल सत्रावला ने हमेशा स्कूल के वार्षिक सहित अन्य समारोहों में उन्हें मंच द्गदान कर आगे बढ़ने को द्गेरित किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App