ग्रीन दीपावली मनाने का आह्वान

By: Oct 28th, 2019 12:02 am

पंचकूला – हरियाणा पुलिस महानिदेशक,  मनोज यादव ने प्रदेश के नागरिकों व हरियाणा पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को रोशनी के पर्व ‘दीपावली’ की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है। जारी एक संदेश में श्री यादव ने कहा कि रोशनी का त्यौहार दिवाली शांति, प्रगति और समृद्धि का प्रतीक है, जो हमें समाज के सभी वर्गों के साथ अपनी खुशी साझा करने के हमारे कर्तव्य की याद दिलाता है। उन्होंने लोगों से इको-फ्रेंडली और ग्रीन दिवाली मनाने का आग्रह करते हुए कहा कि वे संबंधित प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए रोशनी के उत्सव को मनाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App