टाउनहॉल में शिफ्ट होंगे मेयर-डिप्टी मेयर

By: Oct 1st, 2019 12:20 am

हाई कोर्ट के आदेशों के बाद टाउनहाल में चलेगा अब नगर निगम महापौर-उपमहापौर का कामकाज

शिमला -प्रदेश हाई कोर्ट के आदेशों के बाद अब नगर निगम महापौर और उप महापौर मंगलवार को टाउनहॉल में शिफ्ट होंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुबह 11 बजे मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यालय टाउन हॉल में स्थापित होगा। टाउन हॉल के जिर्णोद्धार के चार साल बाद अब यहां रौनक लौटेगी। उल्लेखनीय है कि जनवरी 2015 में टाउन हॉल के जिर्णोद्धार का काम शुरू हुआ था। जिर्णोद्धार का काम पूरा होने के बाद टाउन हॉल का मामला हाईकोर्ट में चला गया था। कोर्ट के आदेश के बाद  राजधानी शिमला में वर्ष 1908 में स्कॉटिश वास्तुकार जेम्स रैनसोम द्वारा डिजाइन किये गए टाउन हॉल में सिर्फ नगर निगम शिमला के महापौर और उपमहापौर का कार्यालय स्थापित किया जायेगा। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिए कि वह टाउन हॉल को जीर्णोधार के बाद नगर निगम को सौंपे। कोर्ट के आदेशों में स्पष्ट किया कि टउन हॉल में केवल महापौर और उपमहापौर का कार्यालय स्थापित किया जाएगा और बाकी जगह को निगम राज्य सरकार कि स्वीकृति से हाई एंड केफे, रीडिंग सेंटरए और हेंडीक्त्राफ्ट बुटिक स्थापित किया जा सकता है। गौरतलब है कि रहे कि अदालत को बताया गया कि टाउन हॉल  को  में वर्ष 1908 में स्कॉटिश वास्तुकार जेम्स रैनसोम द्वारा पुस्तकालय के रूप में डिजाइन किया गया था। बाद में कई कार्यालयों को इस भवन में स्थानांतरित कर दिया गया था और देश के विभाजन के बादए नगर निगम के कुछ कार्यालयों में उसे रखा गया था। एशियन डेवलपमेंट बैंक के छह करोड़ के प्रोजेक्ट के तहत ष्टाउन हॉलष् का जीर्णोद्धार किया गया। इसके बाद नगर निगम ने राज्य सरकार से इसे वापिस किए जाने बारे गुहार लगाई। अदालत ने राज्य सरकार को आदेश दिए कि टाउन हॉल को नगर निगम को सौंपा जाए। लंबे समय तक कानूनी लड़ाई जीर्णोद्धार के कई साल बीत जाने के बाद नगर निगम को मिले टाउन हॉल में नगर निगम आयुक्त और अन्य कर्मचारी नहीं बैठ सकते और अब इन्हें किसी दूसरी जगह तब्दील कर दिया जाएगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App