नई नियुक्ति :अतनु चकवर्ती को मिला व्यय विभाग का अतिरिक्त प्रभार

By: Oct 31st, 2019 12:01 am

आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अतनु चक्रवर्ती को व्यय विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने यह मंजूरी प्रदान की है। श्री चक्रवर्ती को व्यय विभाग के सचिव जीसी मुर्मू के स्थान पर अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्री मुर्मू को पिछले सप्ताह जम्मू कश्मीर का प्रथम उप राज्यपाल नियुक्त किया गया था। श्री चक्रवर्ती 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। बता दें कि अभी हाल ही में ही कई नवनियुक्त आईएएस अधिकारियों को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App