नीतीश निर्विरोध जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने

By: Oct 7th, 2019 12:02 am

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दोबारा जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जनता दलयू के सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि श्री कुमार के नाम के निर्वाचन की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी अनिल हेगड़े ने की है। चुनाव अधिकारी की घोषणा के अनुसार श्री कुमार को निर्विरोध दोबारा पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने बताया कि श्री कुमार ने शुक्रवार को दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आवेदन पत्र दाखिल किया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App