मंगतराम शर्मा को फिर कमान

By: Oct 13th, 2019 12:22 am

चौपाल – विधायक बलवीर सिंह वर्मा के करीबी मंगतराम शर्मा को एक बार फिर से भाजपा मंडल चौपाल के अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। बताते चलें कि बीते शनिवार को लोक निर्माण विभाग के नेरवा स्थित विश्राम गृह में भाजपा मंडल चौपाल की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विधायक चौपाल बलवीर सिंह वर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। मंडल अध्यक्ष के चयन हेतु रखी गई। बैठक में निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न भागों से सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए। लगभग तीन घंटे तक चली बैठक में निर्वतमान अध्यक्ष मंगतराम शर्मा को सर्व सम्मति से मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया। चयन से पूर्व लगभग एक दर्जन वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने अपने विचार रखे। सभी कार्यकर्ताओं ने मंगतराम शर्मा को एक मौका फिर से देने की मांग की। अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंगतराम शर्मा का अध्यक्ष के रूप में बीता कार्यकाल सबसे संतोषजनक रहा है। शर्मा के कार्यकाल में उनके कुशल नेतृत्व के कारण भाजपा मंडल चौपाल ने अनेक आयाम को छुआ है। मंगतराम शर्मा के कार्यकाल में चौपाल में भाजपा का 27 वर्षों के बाद विधायक बना है। लोकसभा चुनाव में चौपाल निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को 28 हज़ार मतों की लीड मिली। इसके अतिरिक्त चौपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का कुनबा बड़ा है। इसी के चलते एक बार फिर मंगतराम शर्मा को फिर से अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। मंगतराम शर्मा को विधायक से बफादारी का तोहफा मिला है। उधर मंगतराम शर्मा के अध्यक्ष बनने पर बीडीसी चेयरमैन प्रकाश डोगरा, प्रधान परिषद चौपाल के अध्यक्ष लाल सिंह पोटन, प्रधान भोपिंद्र ठाकुर, बीडीसी सदस्य मंगतराम शर्मा ने उन्हें बधाई दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App