महर्षि दयानंद स्कूल में वाइल्ड लाइफ वीक-2019

By: Oct 11th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल दरिया, चंडीगढ़  में आयोजित वाइल्ड लाइफ वीक-2019  के अंतर्गत विद्यार्थियों ने गुरुवार को पर्यावरण विभाग चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से नेपली फॉरेस्ट  का दौरा किया। बच्चों ने वहां जाकर टीचर्स जंगल में लगी क्लास से वनों और वन्य जीवों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्होंने यह अवलोकन किया कि वन ही वन्य जीवों के आश्रय और भोजन का स्थल है। यहां पर पशु-पक्षी बेहतर  जीवन जी सकते हैं। पेड़-पौधे पर्यावरण को स्वच्छ बनाते हैं।  स्वस्थ रहने के लिए ताजी तथा प्रदूषण रहित हवा आवश्यक है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App