हरनोट को आनंद सागर स्मृति कथाक्रम सम्मान

By: Oct 13th, 2019 12:01 am

शिमला  – आनंद सागर स्मृति कथाक्रम सम्मान प्रदेश के नामी साहित्यकार एसआर हरनोट को दिया गया है। एसआर हरनोट ने कहा कि एक अच्छे लेखन की वह हमेशा ही कोशिश करते हैं। वह कहते हैं कि वह सभी वर्गों के लिए लिखने का प्रयास करते हैं। वर्ष 2019 का आनंद सागर स्मृति कथाक्रम सम्मान चर्चित एवं वरिष्ठ कथाकार एस आर हरनोट को दिए जाने का निर्णय से हिमाचल का साहित्य वर्ग उत्साहित है। यह सम्मान इन्हें 10 नवंबर, 2019 को लखनऊ में आयोजित कथाक्रम 2019 के अवसर पर दिया जाएगा। कथाक्रम सम्मान समिति जिसके कथाक्रम संयोजक शैलेंद्र सागर वरिष्ठ कहानीकार शिवमूर्ति, रंगकर्मी राकेश व चर्चित लेखिका रजनी गुप्त सदस्य हैं, ने यह निर्णय लिया। गौर हो कि 22 जनवरी, 1955 में जन्मे हरनोट हिंदी के वरिष्ठ एवं विशिष्ट कथाकार हैं। लगभग तीन दशकों से भी अधिक लेखन में लगातार सक्रिय हरनोट हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जीवन की मिट्टी, वहां के जनजीवन संस्कृति, परंपरा और प्रकृति से पूरी तरह नामबद्ध कथाकार हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App