हरियाणा में दबोचा ठगी का आरोपी

By: Oct 5th, 2019 12:01 am

ऊना – ऊना पुलिस ने करीब एक साल पहले ऊना थाना में दर्ज हुए साइबर क्राइम को सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 29 लाख की ठगी के मामले में हिसार से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं, यह मामला ब्लैकमेलिंग का भी बताया जा रहा है। पुलिस सब पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गत वर्ष अक्तूबर में ऊना थाना में एक बैंक कर्मी द्वारा साइबर क्राइम की ठगी का शिकार होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उधर, एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने साइबर क्राइम से जुड़े एक मामले में हरियाणा के गुड़गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App