31 रेंज ऑफिसर्ज को नई जिम्मेदारी

By: Oct 31st, 2019 12:30 am

वन विभाग मेें बीओ से पदोन्नत होते ही तबादला आदेश भी किए जारी, अधिसूचना जारी

शिमला -प्रदेश वन विभाग के 31 रेंज ऑफिसर्ज को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। हाल ही  में हुई डीपीसी ने 35 बीओ को पदोन्नत कर रेंज ऑफिसर्ज का तोहफा दिया गया। पदोन्नति के साथ ही पहले चरण में 31 रेंज ऑफिसर्ज के तबादले आदेश भी जारी कर दिए।  जारी अधिसूचना के मुताबिक 31 रेंज ऑफिसर्ज को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई। इनमें राजिंद्र सिंह को कोटी रेंज शिमला डिवीजन, प्रेम चंद को ज्वालाजी रेंज देहरा डिवीजन, नंदलाल को स्वारघाट रेंज बिलासपुर डिवीजन, अजमेर सिंह को कोलर रेंज नाहन डिवीजन, चैन सिंह को चकोली रेंज चुराह डिवीजन, जयदेवी को तिरथन वाइल्ड लाइफ रेंज ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क शमशी, अशोक कुमार को झंडूता रेंज बिलासपुर डिवीजन, विजय कुमार को कोटला रेंज नूरपुर डिवीजन, बुशरा राम को चुवाड़ी रेंज डलहौजी डिवीजन, पंजाब सिंह को डाडासीबा रेंज देहरा डिवीजन, जोगिंद्र दास को सैंज रेंज सराज डिवीजन, ठाकुर सेन को ठियोग रेंज ठियोग डिवीजन, नरेंद्र देव को राजगढ़ रेंज राजगढ़ डिवीजन, मोहिंद्र सिंह को सराहां रेंज राजगढ़ डिवीजन, बिशन चंद को नग्गर रेंज कुल्लू डिवीजन, अवतार सिंह को कोहू रेंज नालागढ़ डिवीजन  सौंपा है।  इसके अलावा रत्तनी देवी को आरएफओ लीगल हमीरपुर डिवीजन, भगत राम को रामशहर रेंज नालागढ़ डिवीजन, निर्मला कुमारी को एफटीआई मंडी, देवेंद्र सिंह को वाइल्ड लाइफ रेणुका वाइल्ड लाइफ डिवीजन शिमला, सोहन सिंह को सराहन रेंज रामपुर, संदीपना गुप्ता को धर्मपुर रेंज सोलन , किरण लता को चंबा रेंज चंबा, रविंद्र कुमार को किलाड़ रेंज पांगी डिवीजन, नारजे नमज्ञाल को किब्बर वाइल्ड लाइफ रेंज वाइल्ड लाइफ डिवीजन स्पीति, वजीर सिंह को तीसा रेंज चुराह, रत्तीराम को जुब्बल रेंज रोहडू़ डिवीजन, निका राम को नौहराधार रेंज रेणुका डिवीजन, हुकम चंद को पब्लिसिटी डिवीजन शिमला, मनोहर लाल को टिक्कन रेंज जोगिंद्रनगर और किशु देवी को वाइल्ड लाइफ रेंज सांगला वाइल्ड लाइफ डिवीजन सराहन में रेंज ऑफिसर का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा चार आरओ अजीत कुमार, जरम सिंह, शुभा बाला और सुमन लता के आदेश अलग से जारी होंगे। इस संदर्भ में वन विभाग के मुखिया यानी हॉफ डा. अजय शर्मा ने अधिसूचना भी जारी कर दी। बहरहाल, हिमाचल प्रदेश वन विभाग के 31 रेंज ऑफिसर्ज को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App