एचएएस रिटन टेस्ट में 66 पास
लोकसेवा आयोग ने घोषित किया परिणाम, 21 से 29 तक होंगे इंटरव्यू
शिमला – राज्य लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी (लिखित) परीक्षा -2018 का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया है। एचएएस की लिखित परीक्षा में 66 उम्मीदवार उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। आयोग की सचिव राखिल काहलों ने बताया कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को पर्सनेलिटी टेस्ट के लिए योग्य घोषित किया गया है। 27 पद भरने के लिए साक्षात्कार का शेड्यूल किया है। पर्सनेलिटी टेस्ट 21 नवंबर से 29 नवंबर (24 नवंबर को छोड़कर) तक आयोजित किए जाएंगे। पर्सनेलिटी टेस्ट का शेड्यूल जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। एचएएस की प्रीलिमिनरी परीक्षा में 527 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए थे। इनमें से 449 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया, जिसमें से 66 उत्तीर्ण हुए हैं।
रोलनंबर
10100238 10200422 10300703 10401088 10401108 10601598 10702069 10802311 10902593 11003115 11103412 11203668 11203732 11203762 11303812 11304002 11604765 11805506 11905660 12005936 12106359 12507139 12607694 12708047 12708310 20100184 20400928 20501036 20601362 21102824 21102848 21202949 21203084 21303207 30300529 30802073 30902287 31102768 40100078 40200541 40601462 40902206 41002379 41503312 41703972 42205494 42405944 50100169 60100013 60100105 60501350 60802212 70100008 70100172 70100201 70100307 70200689 80300802 80501214 80501314 80501381 80701994 90100169 90300759 95300757 95300792
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App