करसोग में एसडीएम साहब ने निकाली प्रभात फेरी।

By: Nov 15th, 2019 1:35 pm

नशा घातक है, और जानलेवा भी है तथा समाज के लिए लाइलाज कैंसर है, जिसके लिए हर व्यक्ति को जागरूक होना चाहिए। तभी एक अच्छे समाज का निर्माण होगा। यह बात शुक्रवार को नगर पंचायत करसोग द्वारा प्रशासन के नेतृत्व में नशे के खिलाफ प्रभातफेरी में बताई गई। इस प्रभात फेरी में एसडीएम करसोग सुरेंद्र ठाकुर, तहसीलदार करसोग संजीत शर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष ममता गुप्ता, सदस्य सीमा गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन गुप्ता, पतंजलि योग प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवकी शर्मा, महाविद्यालय प्राचार्य डा. दीपा शर्मा साहित एनएसएस विद्यार्थी, रोवर एंड रेंजर यूनिट के सदस्य व आम जनमानस मौजूद रहा। यह प्रभातफेरी पुराना बाजार से आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तक निकाली गई। इसके बाद एसडीम करसोग द्वारा सभी को नशे के खिलाफ तथा सभी को जागरूक करने के लिए शपथ भी दिलवाई गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App