काम पर वापस लौटेंगे वकील

By: Nov 16th, 2019 12:02 am

नई दिल्ली। दिल्ली की सभी जिला अदालतों के वकील शनिवार को अपनी 12 दिन की हड़ताल को खत्म कर के काम पर फिर से लौटेंगे। यह फैसला दिल्ली डिस्ट्रिक्ट बार कोऑर्डिनेशन कमेटी ने लिया है। कमेटी ने बताया कि तीन नवंबर से आधिकारिक रूप से शुरू किए गए हड़ताल को खत्म कर दिया गया है। अब शनिवार से कोर्ट में फिर से काम शुरू होगा। बता दें कि दो नवंबर को तीस हजारी में पुलिस और वकीलों के बीच संघर्ष हुआ था। हिंसक झड़प के बाद इसके विरोध में सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया था।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App