चंडीगढ़ में नहीं थम रहीं चोरियां

By: Nov 13th, 2019 12:02 am

घर में खड़ी कारों को लगातार निशाना बना रहे चोर, प्रशासन के हाथ खाली

चंडीगढ़  – बीते दिनों शहर के अलग-अलग सेक्टरों में घरों के बाहर खड़ी गाडि़यों के टायर चोरी हो रहे हैं। लेकिन पुलिस टायर चोर शातिरों तक नहीं पहुंच पा रही। जो कि पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। टायर चोर शातिरों ने रविवार देर रात को घर के बाहर खड़ी कार के चारों टायर चोरी कर ले गए। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-49 के रहने वाले पीडि़त शिकायतकर्ता राम चंद गवर्नमेंट इंपलाई है और अपने परिवार समेत रहते हैं। पुलिस को बताया कि वह हर रोज की तरह अपनी कार अपने घर के पास खड़ी करते है। कोई अज्ञात रविवार देर रात को घर के बाहर खड़ी कार के चारों व्हील उतार कर ले गया। जब वह अगले दिन सुबह उठे, तो उन्होंने देखा कि उनकी कार के चारों टायर गायब हैं। जिसके चलते हड़कंप मच गया। आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-16 में स्कूल के डायरेक्टर की कार के दो टायर चोरी हो गए थे। कार मालिक विभु भटनागर ने बताया कि वह पंचकूला स्थित एक स्कूल के डायरेक्टर है। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-16 में परिवार समेत रहते हैं। 30 अक्टूबर को रात करीब आठ बजे घर के बाहर सियाज कार पार्क की थी। अगली सुबह पार्क में सैर कर रहे पड़ोसी ने बताया कि उनके कार के दो व्हील गायब हैं। जिसके बाद उन्होंने देखा कि कार के दाहिनी तरफ के दोनों टायर चोरी हो गए हैं। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। यह मामला भी अभी तक सुलझा नहीं है। वहीं, सेक्टर 38 स्थित सियाज कार को ही निशाना बनाते हुए दो टायर चोरी कर लिए गए। पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार ने बताया कि हर रोज की तरह उन्होंने 30 अक्तूबर की रात को अपनी सियाज कार घर के पास खड़ी की थी कि 30 अक्टूबर सुबह देखा कि कार के दोनों टायर गायब थे। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई थी। थाना-39 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मनी माजरा में आठ दिन पुरानी कार के चारों टायर चुराकर ईटों के सहारे खड़ी कर चोर फरार हो गए थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App