जैस स्कूल में होनहारों को सम्मान

By: Nov 25th, 2019 12:27 am

 नौणी विश्विद्यालय के पूर्व निदेशक डा. अतर सिंह चंदेल ने मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत

ठियोग –राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जैस  में स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में प्रमुख समाजसेवी नौणी विश्वविद्यालय के निदेशक रहे डा. अतर सिंह चंदेल ने शिरकत की। इस दौरान मुख्यातिथि के अलावा भाजपा के शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुरेश शर्मा, प्रधानाचार्य डा. अनीता पठानिया, प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, प्रधानाचार्य रणधीर राठौर, राजेंद्र ठाकुर, दीवान चंदेल, वीरेंद्र जस्टा, जैस पंचायत के प्रधान, उपप्रधान बालकृष्ण्ा, श्याम सिंह वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता पंचायत के पूर्व प्रधान रहे व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश हेटा ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान इंद्र सिंह बेक्टा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ जिसके बाद छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह खशिया द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। और अतिथियों का अभिनंदन स्वागत किया गया। छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा अभिभावकों का मनोरंजन किया गया। इस दौरान समारोह में सर्वप्रथम अंशिका जमा एक की छात्रा द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। देश भक्ति गीत ऐसा देस है मेरा पर शिवांगिनी कृतिका आंचल छात्राओं ने नृत्य कर देश प्रेम भावना से दर्शकों को भावविभोर किया। पंजाबी डांस कव्वाली नन्हे मुन्ने छात्रों का फिट इंडिया तथा छात्राओं का पहाड़ी नृत्य ने दर्शकों को आनंद विभोर किया। निखिल सिमरन हिमानी छात्रों की नाटिका ने समानता का संदेश प्रस्तुत किया। नेहा प्रियंका प्रीतिका डांस आकर्षण का केंद्र रहा। अंत में मुख्यअतिथि ने मेधावी को सम्मानित किया। कक्षा सातवीं गांधी सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन चुना गया। निखिल जमा दो के छात्र को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया। अंशुल हेटा व प्रियंका को हेड बॉय और हेड गर्ल का किताब देकर सम्मानित किया गया। शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए अक्षय, आकृति सिमरन, सारांश, निकिता, कार्तिक शर्मा, हर्षिता सम्मानित किए गए। पृथ्वी समृति कार्तिक हर्षिता छात्र छात्राएं उपस्थिति के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किए गए। एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र खेमटा भी कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान मंच का संचालन निशा वर्मा ने किया। अंत में धन्यवाद प्रस्ताव भाषा अध्यापिका अनिता हेटा द्वारा प्रस्तुत किया गया। मुख्यातिथि द्वारा स्कूल के लिए प्रोत्साहन राशि के तौर पर 33000 दिए गए जिसके लिए प्रधानाचार्य सहित अध्यापकों ने उनका धन्यवाद किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App