दुनिया भर में कैंसर के इलाज के लिए मशहूर पद्मश्री डा. येशी नहीं रहे, मकलोडगंज में ली आखिरी सांस।

By: Nov 26th, 2019 12:25 pm

विश्वविख्यात और पद्मश्री अवार्डी मशहूर डॉक्टर यशी ढोडेन का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। डॉक्टर ढोडेन 93 साल के थे।, दरसल ढोडेन वह डॉक्टर थे, जिनका चिकित्सा जगत में डंका बजता था ।इसलिए चूंकि वह उस असाध्य रोग कैंसर के डॉक्टर थे, जिसका उपचार आज भी कई देशों में संभव नहीं है, जबकि डॉक्टर ढोडेन इसी कैंसर का नेचुरल तरीके के साथ इलाज करते थे। इसके परिणाम ७५ फीसदी पॉजिटिव ही मिलते थे। इतना ही नहीं डॉक्टर ढोडेन के विषय में यह भी कहा जाता था कि उन्हें इस रोग को साधने की दैवीय सिद्धि प्राप्त है, शायद यही वजह थी कि मैक्लोडगंज स्थित उनके क्लिनिक के बाहर हमेशा मरीजों और तीमारदारों की लाइनें लगी रहती थी। यहां तक कि ३-३ महीने लोग अपनी बारी का इंतज़ार करते रहते थे। ऐसा नहीं कि डॉक्टर यशी ढोडेन के पास न केवल हिमाचल के बल्कि देश और दुनिया से भी मरीजों और उनके तीमारदारों का तांता लगा रहता था। बड़ी-बड़ी हस्तियां उनकी चौखट पर आकर ज़िंदगी की भीख मांगती थी, उनके द्वारा किए गए उपचार से आज भी हजारों लोग स्वस्थ होकर गुजर-बसर कर रहे हैं। शायद यही वजह है कि उनकी उत्कृष्ठ सेवाओं के चलते भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड देकर सम्मानित किया था। आज उनके निधन के बाद चिकित्सा जगत में खाली पन महसूस किया जा रहा है। हालांकि आज उनके पद चिन्हों पर चलते हुए धर्मशाला में आज दो से तीन क्लिनिक इसी पद्दति पर काम कर रहे हैं, लेकिन उनके पास वो कुर्मात नहीं, जो यशी ढोडेन के हाथों में थी, ढोडेन ने एक साल पहले ही अपने क्लिनिक के बाहर क्लोस्ड की तख्ती टांग दी थी, ताकि लोगों को मालूम हो जाए कि अब उनके पास इलाज नहीं होता। एक साल पहले लोगों की जिंदगियों को दूसरा जीवन देना बंद कर चुके यशी आज खुद इस दुनिया से रुखसत कर गए हैं। आज उनके जाने से न केवल निर्बसित तिब्बतियों में, बल्कि पूरी दुनिया में शोक की लहर है। चूंकि उनके हाथों से दुनियाभर के लोगों का भी इलाज हुआ था, डॉक्टर यशी ढोडेन मूल रूप से तिब्बत के थे लेकिन निर्वासन के बाद से वह मैक्लोडगंज में ही रहा करते थे। आज उनका तिब्बतियन राष्ट्रीय सम्मान के साथ मैक्लोडगंज में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें कई नामी हस्तियों के शरीक होने की उम्मीद है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App