नाडा साहिब गुरुद्वारा मेें नवाया शीश

By: Nov 13th, 2019 12:03 am

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रकाश पर्व पर दी शुभकामनाएं

पंचकूला – हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव अवसर पर प्रसिद्ध नाडा साहिब गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब को शीश नवाकर माथा टेका और इस शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामना की प्रार्थना की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी ने  पूरे विश्व में घूम कर मानवता और लोक भलाई के संदेश का प्रचार किया। उन्होंने धार्मिक अंधविश्वासों जाति-पाति और अन्य आंडबरों का विरोध किया। उन्होंने समाज को वंड छक्को, कीर्त करो और नाम जपो का संदेश दिया। उन्होंने हमेशा हक हलाल की कमाई पर जीवन गुजारने का संदेश दिया। उन्होंने दान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्हीं के संदेशों का पालन आज भी सिख समुदाय कर रहा है। गुरुद्वारों में 24 घंटे लंगर चलता है। गरीबों के लिए आसरा मिलता है। जन कल्याण के लिए सिख संगत को पूरे विश्व में जाना जात है। यह सब गुरु नानक देव जी के सिखाए रास्ते की बदौलत है। इसके पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-सात के गुरुद्वारे में भी गुरु चरणों में माथा टेकर प्रसाद छका और गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर हरियाणावासियों को बधाई दी। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को विश्वास दिलाया मैं गुरुद्वारे के लिए हर संभव सहयोग करने की कोशिश करूंगा। इस अवसर पर उनके साथ पंचकूला बीजेपी के जिला प्रधान दीपक शर्मा,  बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता  रवनीत सिंह मान, मलविंदर सिंह बेदी जिला प्रधान शिरोमणि अकाली दल पंचकूला, गुरुद्वारा नाडा साहिब के हैड ग्रंथी जगजीत सिंह, मैनेजर  गुरुद्वारा नाडा साहिब जागीर सिंह, अमित गुप्ता, पंचकूला बीजेपी महिला मोर्चा नेता नवनीत कौर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार कंवरपाल सिंह, उपप्रधान प्रोफेसर गुरिंद्र सिंह, जनरल सेके्रटरी सरदार पाल सिंह सांघा मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App