फर्जी इनवॉयस जारी कर लगाया करोड़ों का चूना

By: Nov 17th, 2019 12:02 am

नई दिल्ली। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की पश्चिमी दिल्ली कमीशनरी ने बिना माल एवं सेवाओं की आपूर्ति किए इनवॉयस जारी कर सरकारी खजाने को 108 करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि यह रैकेट ‘रॉयल सेल्स इंडिया’ तथा 27 अन्य फर्जी कंपनियों का संचालन कर रहा था तथा उनके नाम पर इनवॉयस जारी करता था। ये सभी 28 कंपनियां वास्तव में अस्तित्व में नहीं थीं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर पटियाला हाउस कोर्ट में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App