मोहिंद्र सिंह हिमालयन गद्दी यूनियन के अध्यक्ष

By: Nov 25th, 2019 12:01 am

धर्मशाला – जिला कांगड़ा की चाय नगरी पालमपुर के क्षेत्र गोपालपुर में हिमालयन गद्दी यूनियन के राज्य स्तरीय चुनाव रविवार को करवाए गए। साथ ही इस दौरान गद्दी समुदाय की एक दर्जन के करीब उप-जातियों को भी गद्दी जनजाति में जोड़कर दर्जा दिए जाने को लेकर भी रणनीति बनाई गई। इसमें अब उप-जातियों को गद्दी का दर्जा प्रदान किए जाने को महाअभियान चलाया जाएगा। यूनियन के चुनाव पूर्व अध्यक्ष रमेश मस्ताना की अध्यक्षता में आयोजित किए गए। इसमें मोहिंद्र सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुना गया, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष जागृत बंगवाल, रमेश भोला और डोंकू राम, महासचिव राज कपूर, सचिव अक्षय, लाल सिंह व रमन भारद्वाज, उपाध्यक्ष देवराज, कृष्ण व शुभकरण, कोषाध्यक्ष मंगत राम व सह-कोषाध्यक्षक कृष्ण कुमार को चुना गया। राज्य स्तरीय कार्यकारिणी में प्रताप चंद, रोहित कुमार, बलदेव, विजय कुमार, प्रकाश बंधु, विपिन कुमार, प्यार चंद, अजय कुमार व प्रीतम हिंदोस्तानी को शामिल किया गया। वहीं रमेश मस्ताना को राज्य संयोजक के रूप में चुनाया गया। वहीं कार्यकारिणी की अहम बैठक भी इसके बाद संपन्न की गई, जिसमें गद्दी समुदाय की 12 उप-जातियों को गद्दी जनजाति में शामिल किए जाने को अभियान चलाने का संकल्प लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App