हक के लिए विधानसभा भी घेरेंगे

By: Nov 21st, 2019 12:01 am

भोटा – यदि शीघ्र प्रदेश सरकार जेसीसी की बैठक नहीं बुलाती है तो अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ 12 दिसंबर को धर्मशाला में विधानसभा का घेराव करेगा। यह बात हमीरपुर जि़ला के भोटा में बुधवार को आयोजित हिमाचल प्रदेश  एनजीओ महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एनआर ठाकुर ने कही। अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने बुधवार को भोटा में अपना 54वां स्थापना दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से करीब 400 से अधिक कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया । इस मौके पर राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष विपन कुमार डोगरा और बीएमएस के प्रदेश महामंत्री मंगत राम नेगी ने कर्मचारियों को संबोधित किया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एनआर ठाकुर ने कहा कि पांच साल कांग्रेस सरकार और दो साल से भाजपा सरकार कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है। महासंघ द्वारा सौंपे गए 56 सूत्री मांगपत्र को सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों को संघर्ष की राह पर चलने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस कर्मचारी नेता के साथ कर्मचारियों का बहुमत है, एनजीओ के उस महासंघ को मान्यता देकर तुरंत वार्ता के लिए बुलाया जाए।

संगठन मंत्री, संयुक्त सचिव मनोनीत

इस मौके पर नंद लाल शर्मा को महासंघ का संगठन मंत्री व दिलीप सरोट को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश महांमत्री गोपाल झिल्टा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व प्रदेशाध्यक्ष इंद्र ठाकुर, संगठन मंत्री नंदलाल शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, हमीरपुर के जिलाध्यक्ष अरविंद मोदगिल, किन्नौर के अध्यक्ष जगत नेगी, सोलन के अध्यक्ष जय किशन ठाकुर, कुल्लू के अध्यक्ष आशु गोपाल, बिलासपुर के अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर, मंडी के प्रधान चेतराम ठाकुर आदि ने भी अपने विचार रखे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App