हिमाचल-तमिलनाडु का जीत से आगाज़

By: Nov 16th, 2019 12:02 am

 शिमला –हिमाचल में पहली बार 43वीं अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कबड्डी प्रतियोगिता का शुक्रवार को आगाज हो गया है। शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। स्पर्धा में देशभर से 40 टीमें भाग ले रही हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन कर्मचारियों में खेल प्रतिभा व खेल भावना को बढ़ावा देते हैं। वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में खेल भावना चरित्र निर्माण के लिए अहम है और दृढ़ इच्छा शक्ति व मनोबल को बढ़ाने में सहायक है। इस अवसर पर शिमला नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट, उप-महापौर राकेश शर्मा, केंद्रीय सरकार कार्मिक विभाग के पर्यवेक्षक मेहंत सिंह, राकेश खत्री और नरेश कुमार, हिमाचल की प्रथम अर्जुन पुरस्कार विजेता सुमन रावत, राजकीय महाविद्यालय चैड़ा मैदान के प्रधानाचार्य पवन सलारिया, भाजपा शिमला मंडलाध्यक्ष राजेश शारदा, उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन हिमाचल ने जीत के साथ आगाज़ किया। हिमाचल ने तेलंगाना को पराजित किया। लीग मैचों में दूसरा मुकाबला आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु के मध्य खेला गया। इसमें तमिलनाडु ने आंध्र प्रदेश को मात दी। महिला वर्ग में हिमाचल सचिवालय ने बिहार सचिवालय को और हरियाणा सचिवालय ने ओडिशा सचिवालय की टीम को हराया।

 

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App