एसवीएम कराना में मेधावियों को सम्मान

By: Dec 23rd, 2019 12:20 am

आनी-आनी खंड के सरस्वती विद्या मंदिर कराना में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जहां मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया, वहीं छात्रों ने इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित सभी का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं संपल वार्ड सदस्य दिनेश ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उन्होंने स्कूल के छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 81सौ रुपए की सहयोग राशि भेंट की। इससे पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य चुनी लाल राठौर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी व स्कूल में चल रही विभिन्न गतिविधियों को  मौजूद लोगों के समक्ष रखा। इस दौरान रितेश,  निमत , यूपेश,  मानसी, उर्वशी, साक्षी, तान्या , लक्ष्य,  अंश,  पीयूष, निवेदिता , कनिका, अदिति, पूनम,  सृष्टि,  अच्युत ,गुंजन, अंशुमन ,प्रतिक्षा,  शिवानी, अंशुल,  आर्यान्शि, आरोही, महक, प्रियांशी,  अतुल, प्रिंस,  प्रभात,  वरुण,  कृतिका, लक्ष्य,लक्षी, कनिका, अवनी, शिवानी , रोहित, रूहानी शर्मा, सुर्यांश, भुवनेश, सचिन, मयंक, लक्ष्मी, सूरज, क़ो पुरस्कृत किया गया। वहीं, इस दौरान पूर्व प्रधान खयाली राम,वार्ड सदस्य जयवन्ती, दिलवरू, भीम सैन, ताराचंद शर्मा , चंद्रप्रकाश , अमर चंद, ध्यान सिंह, प्रधानाचार्य कुंगश संजय कुमार,  प्रधानाचार्य चुनी लाल राठौर,  एसएमसी अध्यक्ष डोले राम,  बबल कुमार, प्रवेश शर्मा, घनश्याम, रचना ठाकुर, पूनम ठाकुर, चांद राणा,  पूनम सत्य, रामसिंह, भागीरथी, मंजू शर्मा, शिक्षक हंस राज, मीरा शर्मा मीना ठाकुर, सुनीता, कृष्णा  सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App