क्रिसमस की बधाई

By: Dec 25th, 2019 12:01 am

शिमला – राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों, विशेषकर ईसाई समुदाय को क्रिसमस की बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि क्रिसमस का यह त्योहार प्रभु यीशु मसीह द्वारा विश्व बंधुत्व के संदेश का स्मरण दिलाता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें आपसी सदभावना से जीवन जीने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि क्रिसमस के अवसर पर समाज में एकता और भाईचारे के अलावा प्रेम, आनंद और करुणा की भावना प्रबल होगी। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने हर व्यक्ति को जीवनभर सहिष्णुता, समानता और प्रेम का संदेश दिया, जिसे हमें अपने दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी क्रिसमस और बड़े दिन पर प्रदेशवासियों विशेषकर ईसाई समुदाय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने कमजोर वर्गों के उत्थान और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए जो प्यार और एकता का संदेश दिया था, वह आज भी हमें आपस में जोड़े हुए है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App