धार्मिक रूप से प्रतिष्ठित स्थान है अच्छर कुंड

By: Dec 18th, 2019 12:23 am

कांगड़ा के निकट एक धार्मिक प्रतिष्ठित स्थान है। यहां एक जलप्रपात और एक मंदिर है। विशेषकर संतानरहित महिलाएं वहां रविवार और मंगलवार के दिनों में जाती हैं, रात वहां व्यतीत करती हैं और अगली सुबह स्नान कर के वापस आती हैं। वापसी पर हर व्यक्ति उन की छाया से दूर रहता है …

गतांक से आगे …

दर्शनीय स्थल

आप को संपूर्ण जीवन को समझना है, मात्र उसके एक अंश को नहीं। इसी कारण आप को अध्ययन करना है, आकाश की ऊंचाइयों को निहारना है। इसी कारण आप को संगीतमय होना है, विभिन्न स्थानों का भ्रमण करना है, नाचना है और कविताएं लिखनी हैं, उत्पीडि़त होना है और जो कुछ समस्त जीवन है, उस का अवबोध करना है।

अच्छर कुंड:

 यहां कांगड़ा के निकट एक धार्मिक प्रतिष्ठित स्थान है। यहां एक जलप्रपात और एक मंदिर है। विशेषकर संतानरहित महिलाएं वहां रविवार और मंगलवार के दिनों में जाती हैं, रात वहां व्यतीत करती हैं और अगली सुबह स्नान कर के वापस आती हैं। वापसी पर हर व्यक्ति उन की छाया से दूर रहता है ताकि बिना ध्यान किए उन को जाने दिया जाए।

अखाड़ा बाजार:

यह आधुनिक कुल्लू नगर का भाग है। अखाड़ा शब्द फकीरों के विश्राम स्थान पर आरोपित किया गया है। भक्त वहां ठहरा करते थे जिनके लिए एक बड़ी सराय वहां बनाई गई थी। कालांतर में कांगड़ा, लाहौल और लद्दाख के व्यापारी भी वहां ठहरा करते थे।

अलहिलाल:

प्राचीन काल में गद्दी जाती के नाम पर इस स्थान को ‘ललियाल’ नाम से जाना जाता था। मुस्लमान इस स्थान का प्रयोग इस्लाम के विचारों का प्रचान करने के लिए करते थे और 1933 ई. में ‘भावनगर के नवाब’ ने यहां एक महल बनवाया जिस का नाम अलहिलाल रखा गया। पंजाब सरकार द्वारा गोदाम के रूप में प्रयोग किया गया। 1947 ई. से 1949 ई. को इसे एक मोटल के रूप में बदल दिया गया।

अमतर

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर नादौन मुख्य बाजार से एक किलोमीटर की दूरी पर प्रसिद्ध क्रिकेट स्टेडियम है। स्टेडियम का उद्घाटन प्रेम कुमार धूमल द्वारा 25 दिसंबर, 2009 को किया गया था। इस स्टेडियम का नियंत्रण हिमाचल प्रदेश संघ द्वारा किया जाता है। यह ब्यास नदी तट पर स्थित है।

अन्नाडेल :

चिताकर्षक और प्राकृतिक वैभव से युक्त ‘डेल’, जो वर्षों से लोगों को लुभाता चला आया है और मनोरंजन का घटनास्थल रहा है, अचानक ही 2012 ई. हिमाचल प्रदेश की बीजेपी सरकार और सेना के मध्य झगड़े का ‘अन्नाडेल’ बन गया।            

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App