पहेलियां

By: Dec 25th, 2019 12:20 am

एक गुफा में बतीस चोर,

दिन भर करते काम,

रात को करते आराम,

कोई बताएगा इनका नाम।

****

लाल मकान के बाहर हरा चोर,

लाल मकान के अंदर काला शैतान,

गर्मी में दिखता,

सर्दी में गायब हो जाता।

***

मुझमें न बीज न गुठली,

छिलका उतार के खा लो,

तो बताओ मेरा नाम।

***

अजब बात इस फल की,

नीचे फल, ऊपर घास।

***

लाल हरे काले,

खट्टे-मीठे रस से भरे ,

खाने में लगते बड़े स्वाद,

कोई जानता है इनका नाम।

उत्तर :  1 . दांत,  2 . तरबूज,  3 . केला,  4 . अनानास, 5 . अंगूर


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App