पांच साल में सात लाख करोड़ की बड़ी परियोजनाएं पूरी हुईं

By: Dec 5th, 2019 12:02 am

नई दिल्ली-सरकार ने बुधवार को बताया कि अप्रैल, 2014 से सितंबर, 2019 तक सात लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की 604 बड़ी परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं, जबकि 355 परियोजनाओं की अनुमानित लागत शुरुआती अनुमानित लागत की तुलना में 3.88 लाख करोड़ रुपए (20.07 प्रतिशत) ज्यादा हो गई है। बड़ी परियोजनाओं में 150 करोड़ रुपए या इससे अधिक के लागत वाली परियोजनाओं को शामिल किया जाता है, जिनकी निगरानी का काम सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय करता है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा में बताया कि कुल 355 ऐसी परियोजनाएं हैं, जिनकी लागत शुरुआती अनुमानित लागत से ज्यादा हो चुकी है। इन परियोजनाओं की लागत मूल अनुमानित लागत के मुकाबले 3.88 लाख करोड़ रुपए यानी 20.7 प्रतिशत बढ़ चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछली सरकार की तुलना में मोदी सरकार के कार्यकाल में परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आई है। मार्च, 2014 में 710 बड़ी परियोजनाएं थीं, जिनमें 454 का काम पूरा हो चुका था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App