पौंग में बिजाई पर कलह तेज, अर्जुन सिंह और सुशांत में चले शब्दबाण
पौंग बांध किनारे फसल की बिजाई बंद होने के उपरांत पूर्व सांसद डॉ राजन सुशांत व जवाली के विधायक अर्जुन सिंह आमने-सामने आ गए हैं। डॉ सुशांत द्वारा तपोवन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने के बाद विधायक अर्जुन सिंह का वीडियो आया है जिसमें विधायक ने सवाल किया है कि डॉ राजन सुशांत कई बार विधायक, मंत्री व सांसद रहे हैं। वह बताएं कि उन्होंने विस्थापितों के हित के लिए क्या किया है। वाइट विधायक अर्जुन सिंह दूसरी ओर डॉ राजन सुशांत ने विधायक अर्जुन सिंह के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैं लगातार विस्थापितों के हक के लिए लड़ाई लड़ता रहा हूं। जेल गया हूं,लाठियां खाई हैं। विधायक को तो यह भी पता नहीं होगा कि कितने लोग विस्थापित हुए थे और अब उनकी गिनती कितनी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
